जमशेदपुर, दिसम्बर 31 -- बिष्टुपुर के शिवपुरी कॉलोनी में स्थित श्रीश्री शिव हनुमान मंदिर में आज से 24 घंटे का अखंड कीर्तन भक्ति और श्रद्धा के माहौल में शुरू हुआ। अखंड कीर्तन के शुभारंभ के साथ ही पूरे मंदिर परिसर में हरिनाम संकीर्तन की गूंज सुनाई देने लगी, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो उठा है।इस अवसर पर जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह भी अखंड कीर्तन में शामिल हुए और भगवान शिव एवं बजरंगबली की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। उन्होंने कीर्तन में भाग लेकर श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाया और धार्मिक आयोजनों के महत्व पर प्रकाश डाला।राजकुमार सिंह ने कहा कि नए साल की खुशी मनाने का हक हर किसी है। लेकिन नए वर्ष की शुरुआत मंदिरों में पूजा-पाठ और भक्ति भाव के साथ करनी चाहिए, ताकि आने वाला वर्ष सकारात्मकता,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.