रामगढ़, मार्च 13 -- कुजू, निज प्रतिनिधि। श्री श्री रामनवमी पूजा समिति डटमामोड़ की बैठक पब्लिक उच्च विद्यालय कुजू में शुक्रवार को हुई। बैठक में मौजूद धर्मप्रेमियों ने श्री रामनवमी पूजन धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया। वहीं पूजन सफलता पूर्वक संपन्न करने को लेकर एक कमेटी का गठन किया। इसमें पप्पू ठाकुर अध्यक्ष, भोक्ता उपाध्याय और बीरेंद्र करमाली उपाध्यक्ष, अविनाश उर्फ झब्बू चौबे सचिव, भानू ओझा सहसचिव, कोलेश्वर मेहता कोषाध्यक्ष, बंशी रजक व प्रदीप गिरी सह कोषाध्यक्ष के रूप में शामिल हैं। जबकि मुख्य संरक्षक जयकुमार ओझा, संजू उर्फ फुदन मिश्रा, संरक्षक मनोज सिंह, नागो यादव, अखिलेश सिंह, संजय यादव, शिवा मेहता समेत मीडिया प्रभारी आशीष मुखर्जी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.