रिषिकेष, मार्च 19 -- ऑर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर से गुरुवार को बदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने उनके शीशम झाड़ी ऋषिकेश स्थित आश्रम में शिष्टाचार भेंटकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान दोनों के बीच धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। बीकेटीसी अध्यक्ष ने उन्हें बदरीनाथ और केदारनाथ यात्रा के लिए आमंत्रण भी दिया। बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर को धार्मिक स्थलों की पवित्रता बनाए रखने के लिए बदरीनाथ तथा केदारनाथ धाम में गैर सनातनियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने के बीकेटीसी के निर्णय से अवगत कराया। इस पर आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि धार्मिक स्थलों की गरिमा और परंपराओं का संरक्षण अत्यंत आवश्यक ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.