श्री श्री रविशंकर जी की जयंती पर बच्चों को कराया गया योग
चतरा, मई 14 -- गिद्धौर, प्रतिनिधि। आध्यात्मिक गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी की 70वीं जयंती के अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय महुआटांड़ एवं बारियातू आंगनबाड़ी केंद्र में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों को योग, ध्यान एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। साथ ही स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए विद्यालय एवं आसपास के परिसर में साफ-सफाई अभियान भी चलाया गया।कार्यक्रम में उपस्थित प्रशिक्षकों ने बच्चों को नियमित योग करने के फायदे बताते हुए कहा कि योग से शरीर स्वस्थ एवं मन शांत रहता है। बच्चों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम की विधियों की जानकारी दी गई वहीं स्वच्छता अभियान के माध्यम से बच्चों को अपने घर, विद्यालय एवं आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने का संदेश दिया गया। यह भी पढ़ें- श्री श्री रविशंकर के जन्मोत्सव पर रक्तदान सहि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.