श्री श्री रविशंकर के जन्मोत्सव पर रक्तदान सहित कई कार्यक्रम आयोजित
चतरा, मई 14 -- चतरा प्रतिनिधि। विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव के अवसर पर दि आर्ट ऑफ लिविंग चतरा परिवार द्वारा बुधवार को विभिन्न सामाजिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह गंदौरी मंदिर स्थित अक्षरा पैलेस में सामूहिक सुदर्शन क्रिया एवं योगाभ्यास से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में साधकों ने भाग लिया।इसके बाद रेड क्रॉस स्थित रक्त केंद्र में थैलीसीमिया पीड़ितों के लिए स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर का उद्घाटन जिप उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी एवं आयुष चिकित्सक डॉ. एम.पी. यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया। दोनों अतिथियों ने स्वयं रक्तदान कर लोगों को मानव सेवा का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- गुरुदेव श्री श्री रविशंकर का 70वां जन्मोत्सव शिविर में कुल 25 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। सभी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.