चक्रधरपुर, दिसम्बर 10 -- चक्रधरपुर,संवाददाता चक्रधरपुर के पुराना बस्ती स्थित श्री श्री मां पाउड़ी मंदिर स्थित पाटपीड़ा मां पाउड़ी मंदिर और गणेश मंदिर का जिर्णोद्धार के बाद मंगलवार विधि विधान से मंदिर की पूजा अर्चना की गई। मंदिर के जिर्णोद्धार और पूजा अर्चना में आदित्य नायारण लाल, शेष नायारण लाल, मनीष टांग, रवि मोहंती, आशीष नारायण लाल, उषा देवी, पुष्पा देवी सहित कई लोग ने अहम भुमिका निभाई। पूजा अर्चना के बाद जेएनलए कॉलेज के बच्चों और स्थानीय लोगों के बीच प्रसाद वितरण किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...