साहिबगंज, जुलाई 31 -- बरहड़वा, प्रतिनिधि। स्थानीय स्वामी विवेकानंद क्रीड़ांगन के पास सत्संग विहार में शुक्रवार को श्री श्री बड़मां का 133वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मौके पर साहिबगंज जिले का जुलाई माह का मासिक सत्संग हुआ। इसमें जिले सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत प्रात: 5:01 बजे प्रार्थना, विनती, वाणी पाठ, संगीतांजलि एवं जन्म लग्न की घोषणा के साथ हुई। दिनभर सत्संग विहार भक्ति गीतों, प्रार्थना और आध्यात्मिक प्रवचनों से गुंजायमान रहा। पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर एक बजे तक धर्मसभा एवं दीक्षा कार्यक्रम आयोजित किया गया। वक्ताओं ने श्री श्री बड़मां के आदर्शों, मानव सेवा, प्रेम और आध्यात्मिक जीवन के महत्व पर प्रकाश डाला। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: अररिया: श्रद्धा और भक्ति के साथ जगत जननी बड़मा...