नवादा, जनवरी 10 -- नवादा/हिसुआ, हिसं/निसं। हिसुआ प्रखंड के मंझवे स्थित मंदिर निर्माण स्थल पर श्री श्री ठाकुर अनुकुलचंद्र जी का सत्संग शुक्रवार को आयोजित किया गया। गया-नवादा सत्संग केंद्र तुंगी के तत्वावधान में अनुष्ठित इस सत्संग का संचालन ऋत्विक प्रेमचंद साव ने किया। सत्संग सभा को संबोधित करते हुए ऋत्विक अशोक प्रसाद ने कहा कि श्री श्री ठाकुर अनुकुलचंद्र जी परम दयाल परम प्रेममय हैं। ठाकुर जी के आदर्श और विचारों पर चलकर ही मानव का कल्याण संभव है। भजन संध्या में ऋत्विक प्रेमचंद साव ने तुम बिन कौन प्रभु पार लगाए..., जय राधे राधे कृष्ण कृष्ण गोविंद गोविंद बोलो रे... जैसे गीतों से श्री श्री अनुकूल चंद्र जी की आराधना की। सत्संग समारोह में वन भोज का भी आयोजन किया गया। वन भोज कार्यक्रम में सभी सत्संगियों ने प्रसाद स्वरूप दही-चूड़ा ग्रहण किया। सत्स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.