दुमका, मार्च 28 -- रानेश्वर, प्रतिनिधि। प्रखंड के पाथरा गांव में शुक्रवार को रामनवमी के शुभ अवसर पर श्री श्री गौरांग महाप्रभु का मंदिर का पुनः प्रतिष्ठा किया गया। सुबह मंदिर परिसर से कलश यात्रा निकाली गई। मयूराक्षी नदी तट से कलश में जल भरकर मंदिर लाया गया और मंदिर का जलाभिषेक किया गया। वहीं विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजन कर मंदिर का विभिवत प्रतिष्ठा किया गया। मंदिर की प्रतिष्ठा को लेकर ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा। इस गांव के अमल मंडल समेत अन्य ग्रामीणों के देखरेख में मंदिर प्रतिष्ठा की सभी रश्म पूरा किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...