धनबाद, फरवरी 20 -- श्री श्याम सेवा संघ कतरास का स्थायी कार्यालय गुरुवार को रानी बाजार में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर विधिवत रूप से खोला गया। कार्यालय परिसर में श्याम बाबा का भव्य दरबार सजाया गया था। पंडित पिंटू पांडे ने पूरे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन संपन्न कराया। इस अवसर पर विधायक शत्रुघ्न महतो दरबार में पहुंचकर माथा टेके व आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में संघ के अध्यक्ष प्रकाश सिंघानिया सहित धर्मेंद्र संघई, मनीष गोयल, नरेश शर्मा, दिलीप अग्रवाल, अनिल केडिया, किशन चौधरी, विशाल संघई, विनोद जालान, विनय तुलस्यान आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.