श्री श्याम सेवा परिवार आज खाटूधाम के लिए रवाना
कोडरमा, जुलाई 13 -- झुमरी तिलैया। श्री श्याम सेवा परिवार झुमरी तिलैया के तत्वावधान में श्रद्धालुओं का जत्था मंगलवार की सुबह 4.30 बजे कोडरमा स्टेशन से खाटूधाम के लिए रवाना हुआ। यात्रा कार्यक्रम के अनुसार 15 जुलाई को श्रद्धालु जयपुर जंक्शन पहुंचने के बाद बस से श्री खाटूश्यामजी के लिए प्रस्थान करेंगे। प्रातः बाबा श्याम की दिव्य मंगला आरती में शामिल होकर अलौकिक दर्शन का लाभ प्राप्त करेंगे। इसके बाद श्रद्धालु श्रीसालासर बालाजी के दर्शन करेंगे व दोपहर में श्री जीण माता के पावन दरबार में पूजा-अर्चना कर सुख, समृद्धि और मंगल की कामना करेंगे। यह भी पढ़ें- नवयौवन रूप में भगवान जगन्नाथ देंगे दर्शन, 16 जुलाई से रथयात्रा होगी प्रारंभ
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.