गढ़वा, मई 25 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। श्याम के दीवाने गढ़वा की ओर से 27 मई को श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। उक्त आयोजन को लेकर श्याम के दीवाने गढ़वा की ओर से श्री कृष्ण गौशाला परिसर में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि 27 मई को सुबह 7.30 बजे रामलला मंदिर से श्री श्याम ध्वजा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यात्रा शहर से होकर संकट मोचन मंदिर पहुंचेगी। जहां संकट मोचन मंदिर में आरती के साथ यह कार्यक्रम समाप्त हो जाएगा। उसी दिन शाम के समय होटल गुप्त वाटिका रंका मोड़ में भव्य दरबार सजाया जाएगा। यह भी पढ़ें- संकट हमारा कौन हरेगा, तुम न सुनोगे तो कौन सुनेगा... उसके साथ ही अलौकिक शृंगार, दिव्या ज्योत, इत्र वर्षा, 56 भोग, श्री श्याम रसोई का आयोजन किया जाएगा। उत्तर प्रदेश के कई ...