साहिबगंज, फरवरी 26 -- साहिबगंज। श्री श्याम भक्त मंडल का 49 वां श्री श्याम वार्षिक महोत्सव का आयोजन 26 फरवरी से शुरू हो गया है। मौके पर रंग रंगीला फाल्गुन मेला को लेकर यह कार्यक्रम 28 फरवरी तक चलेगा। महोत्सव के पहले दिन गुरुवार को शहर में भव्य निशान शोभा यात्रा निकाली गयी। शोभा यात्रा स्थानीय सत्संग भवन से निकाल कर नगर भ्रमण कराया गया। निशान यात्रा में श्री खाटू श्याम का निशान लिये काफी संख्या में महिला, पुरूष, युवक-युवतियां आदि शामिल रही। सभी खाटू श्याम के भजनों के अलावा अन्य भजनों पर जमकर नृत्य करते हुए निशान यात्रा में शामिल रहे। निशान यात्रा में श्री खाटू श्याम की तस्वीर आदि को सजा कर झांकी निकली थी। निशान यात्रा में घोड़ा आदि भी था। निशान यात्रा सत्संग भवन से धर्मशाला चौक, गांधी चौक, बाटा रोड होते महाजन पट्टी होकर गोपाल पुल के रास्ते प...