किशनगंज, फरवरी 9 -- किशनगंज। एक संवाददाता श्री श्याम मंदिर तेघरिया प्रांगण में खाटू धाम से चलकर उधलाबाड़ी के लिए श्री श्याम रथ रविवार को किशनगंज पहुंचा। जहां श्री श्याम सेवा समिति ट्रस्ट के द्वारा श्री श्याम रथ का अभिनंदन किया गया, साथ साथ चल रहे भक्तों द्वारा निशान यात्रा के साथ मंदिर परिसर में जय श्री श्याम का जयकारा लगाया गया। जिससे मंदिर परिसर गुंजायमान हो उठा। श्री श्याम रथ में बाबा का ज्योत दरबार सजा था। जहां श्याम भक्तों ने ज्योत का दर्शन किया और पूजा-अर्चना की। श्री श्याम सेवा समिति ट्रस्ट के लोगों ने बताया कि श्री श्याम रथ खाटू धाम से चलकर उदालाबाड़ी जाएगी। उदलाबारी में बाबा श्याम का भव्य मंदिर निर्माण हो रहा है जहां 20 फरवरी को मंदिर का उदघाटन सह प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इस दौरान जगह-जगह श्री श्याम भक्त श्री श्याम रथ का दर्शन एवं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.