कटिहार, फरवरी 28 -- कटिहार निज संवाददाता ऋषि भवन में श्री श्याम मित्र मंडल का दो दिवसीय 50 वां रंग रंगीला फाल्गुन निशान महोत्सव भक्तिपूर्ण माहौल में प्रारंभ हो गया। इस अवसर पर श्याम बाबा के दरबार के साथ-साथ ऋषि भवन को भी सुंदर ढंग से सजाया गया है। पंडित सरोज भारद्वाज और नीरज शर्मा ने विधि विधान से पूजा अर्चना कराई। अखंड ज्योत,छप्पन भोग की भी व्यवस्था की गई है। सुबह से ही पूजा करने हेतु श्रद्धालुओं और भक्तजनों की भीड़ लगी है। कोलकाता से भजन गायिका लक्ष्मी राणा और स्थानीय गायक अमित पोद्दार ने अपने भजनों के द्वारा श्रोताओं को खूब गुदगुदाया। अरुण परशुरामपुरिया, प्रकाश तमाखुवाला, मनोज शायर, अमित शर्मा, सज्जन तमाखुवाला, राजेश अग्रवाल, सज्जन अग्रवाल, पवन जोशी, विशांत अग्रवाल, उत्तम अग्रवाल आदि व्यवस्था में जुटे हैं। संस्था के पंकज तमाखुवाला ने ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.