सराईकेला, जनवरी 24 -- श्री श्याम महोत्सव का 11वां वार्षिकोत्सव सरायकेला। श्री श्याम महोत्सव के 11वां वार्षिकोत्सव पर शनिवार को श्री श्याम मित्र मंडली की ओर से भव्य निशान यात्रा निकाली गई। निशान यात्रा धर्मशाला स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर से निकल कर कालू राम चौक होते हुए संजय चौक तक गई। वहां से गैरेज चौक होते हुए थाना चौक पहुंची। थाना चौक से होते हुए बस स्टैंड व पट्टनायक चौक होते हुए जेल रोड स्थित देहरूडीह गांव में प्रस्तावित श्री श्याम भूमि तक पहुंची। इससे पहले लक्ष्मी नारायण मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर श्री श्याम की मूर्ति रथ में बैठाया गया। पूरे सरायकेला शहर में निशान यात्रा निकाला गया। इस अवसर पर मनोज चौधरी, राजकुमार अग्रवाल, प्रेम अग्रवाल, प्रदीप कुमार चौधरी, राजेश कुमार साहू, जनक राज गोयल, शम्भूनाथ अग्रवाल, विमल चौधरी, संतोष चौधरी...