किशनगंज, मार्च 18 -- बिशनपुर। बिशनपुर श्री श्याम भक्त मंडल के द्वारा सोमवार की संध्या कोचाधामन प्रखंड के बिशनपुर बाजार में षष्ठम श्री श्याम महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बिशनपुर अग्रसेन भवन के परिसर में बाबा श्री श्याम का भव्य दरबार सजाया गया। जिसमें कटिहार के भजन गायक धीरज सिंह राजपूत, आदर्श दाहिज,कोलकाता की भजन गायिका नेहा सिंह राजपूत व कटिहार के लखदातार बैंड के द्वारा एक से बढ़ कर एक बाबा श्री श्याम के भजन पेश किए गए। इस दौरान पूरा पंडाल जी श्री श्याम,हारे का सहारा श्याम जैसे नारे से गुंजायमान होता रहा । श्री श्याम महोत्सव के दौरान श्याम दरबार लगा जिसमें भक्तों में अपनी हाजरी लगाई। और देर रात तक श्री श्याम के भक्ति गीतों में गोता लगाते रहे। मौके पर समाजसेवी कमल किशोर अग्रवाल, नीरज अग्रवाल,केपी आर्य,सुमित अग्रवाल,विमल गर्ग,अनुराग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.