अररिया, फरवरी 22 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। श्री श्याम महिला परिवार का 16 वां श्री श्याम वार्षिकोत्सव के अवसर पर रविवार को शहर में निशान शोभायात्रा निकलेगी।इस मौके पर स्थानीय श्री लक्ष्मी नारायण मारवाडी ठाकुरबाड़ी में सहरसा के नामचीन भजन गायक रवि शर्मा द्वारा भक्तों पर भजनो की अमृतवर्षा की जायेगी। वार्षिकोत्सव पर बाबा श्री श्याम का भव्य दरवार सजाया जायेगा एवं अखंड ज्योत व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की जायेगी।महोत्सव को लेकर पूरे मंदिर परिसर को भव्य तरीक़े से सजाया गया है। भक्तों में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.