श्री श्याम मंदिर में महास्नान अनुष्ठान, फूलों से बाबा का अलौकिक शृंगार
रांची, जून 15 -- रांची। सोमवती अमावस्या पर सोमवार को हरमू रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में खाटू नरेश का महास्नान अनुष्ठान हुआ। सुबह अभिषेक और महास्नान के बाद दैनिक पूजा व आरती हुई। इस मौके पर श्री श्याम मित्र मंडल द्वारा सुगंधित फूलों से बाबा का मनोहारी शृंगार किया गया। विशेष अनुष्ठान मंडल अध्यक्ष गोपाल मुरारका, मनोज खेतान और श्यामसुंदर शर्मा की देखरेख में हुआ। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष श्रवण ढंढ़ानियां सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.