रांची, मार्च 19 -- रांची, वरीय संवाददाता। हरमू रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में हिंदू नववर्ष के आगमन के उपलक्ष्य में गुरुवार को चैत्र अमावस्या पर प्रभु का विधि-विधान से महास्नान संपन्न हुआ। प्रातः 5:30 बजे मंगला आरती के उपरांत महास्नान की प्रक्रिया शुरू की गई। बाबा श्याम को गंगाजल, गुलाब जल, दूध और दही के पवित्र मिश्रण से स्नान कराया गया। इसके पश्चात आयोजित शृंगार आरती में बड़ी संख्या में भक्त उमड़े। मंदिर परिसर में हिंदू नव वर्ष के स्वागत में भक्तों के बीच बुंदिया प्रसाद का वितरण किया गया और मधुर भजनों की प्रस्तुति हुई। इसी के साथ चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर जगत जननी मां दुर्गा का अनुष्ठान भी मंदिर परिसर में श्रद्धापूर्वक प्रारंभ किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.