श्री श्याम मंदिर में चांदन द्वादशी पर उमड़े श्रद्धालु, बाबा को लगा खीर-चूरमे का भोग
रांची, मई 28 -- रांची, वरीय संवाददाता। श्री श्याम मंदिर, अग्रसेन पथ में गुरुवार को चांदन द्वादशी के अवसर पर खाटू नरेश श्री श्याम प्रभु को खीर-चूरमे का विशेष भोग अर्पित किया गया। इसके बाद मंदिर परिसर में ही तैयार इस प्रसाद को 600 से अधिक भक्तों ने कतारबद्ध होकर ग्रहण किया। इससे पहले, मंडल अध्यक्ष चंद्र प्रकाश बागला, मंत्री धीरज बंका और मुख्य यजमान रमेश चंद्र सारस्वत के परिवार ने गणेश, बजरंगबली और शिव परिवार का पूजन किया। इस दौरान श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध पेयजल और चरण पादुका रखने की उत्तम व्यवस्था की गई थी। पूरा मंदिर परिसर हारे के सहारे की जय और लखदातार की जय के जयकारों से गूंज उठा। यह भी पढ़ें- पुरुषोत्तमी कमला एकादशी पर मंदिरों में हुए विशेष अनुष्ठान विकास पढ़िया, प्रदीप अग्रवाल, अंशुल अग्रवाल सहित अनेक भक्त उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- खाटू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.