मुजफ्फर नगर, फरवरी 26 -- मुजफ्फरनगर। श्री श्याम परिवार सुखी परिवार समिति द्वारा श्री श्याम प्रभु खाटू वाले का चार दिवसीय श्री श्याम वंदना फाल्गुन महोत्सव के तहत श्याम बाबा की भव्य संकीर्तन कार्यक्रम रामलीला भवन नई मंडी में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्य मंत्री कपिल देवअग्रवाल व अन्य अतिथि के रूप में व्यापारी नेता संजय मित्तल, मोहित बंसल,अरुण गर्ग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जयपुर से आयी हुई भजन गायिका तृप्ति लड्डा ने एक से एक भाव वाले भजन सुनकर माहौल भक्तिमय कर दिया। कार्यक्रम के पश्चात फाल्गुन की धमाल पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल के साथ सभी ने नाच कर बाबा श्याम को रिझाया। श्याम बाबा फूलों के श्रृंगार में सजकर बहुत ही आलोकिक लग रहे थे। कार्यक्रम में मनीष अग्रवाल, संदीप गर्ग, जय भगवान बंसल, अचिन सागर गर्ग, विदित गुप्ता, अचिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.