भागलपुर, मार्च 9 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। श्री सांवरिया सेवा ट्रस्ट की ओर से मिरजानहाट शीतला स्थान चौक के समीप स्थित एक विवाह भवन में रविवार को श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बाबा श्याम की ज्योत प्रज्ज्वलित कर संकीर्तन का आयोजन हुआ। इस दौरान श्याम भक्तों ने केसरिया होली खेली और भजनों के साथ भक्तिमय माहौल बना दिया। संस्था के अध्यक्ष राजीव गर्ग ने बताया कि बाबा श्याम का यह उत्सव पिछले पांच वर्षों से लगातार आयोजित किया जा रहा है। मौके पर महासचिव नीरज कुमार, अभिषेक लडिया, विकास गुप्ता, रिंकू सरावगी, शोभानंद त्रिवेदी, प्रदीप शिवानीवाला, सरिता गर्ग, कृति गर्ग, राहुल कुमार, लक्ष्मी अग्रवाल, आयुष केजरीवाल आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.