लखीमपुरखीरी, फरवरी 20 -- श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव नगर में बड़े ही श्रद्धा, उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया। फाल्गुन मास के पावन अवसर पर आयोजित इस महोत्सव में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर बाबा श्याम के चरणों में अपनी आस्था अर्पित की। महोत्सव के अंतर्गत भव्य निशान यात्रा आयोजन किया गया। दादी सती मंदिर से प्रारम्भ हुई निशान यात्रा नगर भ्रमण करते हुए श्री खाटू श्याम मंदिर पहुँची। यात्रा के दौरान श्याम नाम के जयकारों से पूरा नगर गुंजायमान हो उठा। भक्तजन ढोल-नगाड़ों और भजनों की मधुर धुन पर झूमते नजर आए। इस पावन अवसर पर समाजसेवी आलोक मिश्रा भी महोत्सव में सम्मिलित हुए। उन्होंने श्रद्धापूर्वक निशान उठाकर बाबा श्याम से नगर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और उन्नति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव केवल धार्मिक आयोजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.