कटिहार, फरवरी 26 -- कटिहार । श्री श्याम परिवार द्वारा श्याम महोत्सव का आयोजन वृंदावन गार्डन में 26 और 27 फरवरी को किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए संस्था के चंचल सुल्तानिया और दीपक पोद्दार ने बताया कि 26 फरवरी को 351 निशान की पूजा शाम 5 बजे की जाएगी और 7 बजे से भजन कीर्तन का आयोजन होगा। धीरज सिंह राजपूत और अभिषेक शर्मा भजनों की गंगा बहायेंगे। 27 फरवरी को दोपहर 1 बजे निशान शोभा यात्रा निकाली जाएगी जो नगर भ्रमण करते हुए अरगरा चौक स्थित खाटू श्याम मंदिर में संपन्न होगी। श्याम बाबा को निशान अर्पित किए जाएंगे। प्रदीप माहेश्वरी और राजेश सुल्तानिया आदि तैयारी में जुटे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.