हजारीबाग, फरवरी 26 -- हजारीबाग, प्रतिनिधि। श्री श्याम टाबरिया द्वारा 27 फरवरी शुक्रवार को शाम 6 बजे से रंग रंगीला फाल्गुन कार्यक्रम के अंतर्गत भव्य एकादशी कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन मालवीय मार्ग स्थित अग्रसेन भवन में होगा, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। कार्यक्रम में धनबाद के प्रसिद्ध भजन गायक मोहित अग्रवाल अपनी मधुर वाणी से भजनों की प्रस्तुति देंगे। उनके सुमधुर भजन, संकीर्तन और प्रभु नाम स्मरण से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठेगा। आयोजकों के अनुसार फाल्गुन का महीना स्वयं में आनंद, उत्साह और भक्ति का प्रतीक है। इस विशेष अवसर पर संगीतमय कीर्तन के माध्यम से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति कराने की तैयारी की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.