जमशेदपुर, मार्च 13 -- श्री वैकुंठ धाम मंदिर जुगसलाई में श्री श्याम ज्योत मंडल खाटू नरेश श्याम बाबा का 25वां वार्षिकोत्सव मनाने जा रहा है। 29 मार्च की सुबह 8 बजे बाबा श्याम की निशान यात्रा राम टेकरी मंदिर से निकाली जाएगी, जो वैकुंठ धाम मंदिर में निशान अर्पण के साथ समाप्त होगी। बाबा के आलौकिक शृंगार के लिए कोलकाता से फूल एवं कारीगर आएंगे। अखंड ज्योत रात 9 बजे जलाई जाएगी। इस वर्ष भक्तों के लिए सवामनी भोग लगाने की तैयारी की जा रही है। सुमधुर भजनों से रिझाने गायक विजय राजपूत हिसार हरियाणा से एवं गायक सुनील शर्मा सूरजगढ़ राजस्थान से पधार रहे हैं। इस वर्ष का विशेष आकर्षण एक शाम श्याम बाबा के संग है, जो रात 9 बजे से शुरू होकर रात 2 बजे महाआरती के साथ संपन्न होगा। इसके बाद सभी श्याम प्रेमियों के बीच छप्पन भोग प्रसाद का वितरण किया जाएगा।

हिंदी हिन...