अयोध्या, दिसम्बर 15 -- अयोध्या। श्री श्याम सेवा मण्डल की ओर से निकाली जाने वाली श्री श्याम निशान यात्रा बुधवार को सिविल लाइन्स लाजपत नगर कॉलोनी से निकलेगी। यह यात्रा प्रातः 11 बजे से शुरू होकर रिकाबगंज,चौक,फतेहगंज होते हुए मारवाड़ी भवन पहुंच संपन्न होगी | यह जानकारी संस्था के अध्यक्ष किशोर गोयल व महामंत्री रवि डालमिया व कार्यक्रम संयोजक अमित गोयल ने दी। बताया कि यात्रा में लखनऊ के आशीष चित्रांशी की भजन प्रस्तुति होगी। अगले दिन गुरुवार को मारवाड़ी भवन में श्री श्याम जयंती महोत्सव के तहत भव्य श्रृंगार व भजन संध्या का आयोजन होगा। जिसमें नंदकिशोर शर्मा नंदू भैया व संजय पारिक जयपुर भजन प्रस्तुत करेंगें। --------
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.