मुजफ्फरपुर, फरवरी 18 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। रंगीलो फागुनोत्सव पर श्री श्याम गुणगान यात्रा सह प्रभातफेरी का शुभारंभ बुधवार को सूतापट्टी श्याम मंदिर से हुआ। यात्रा 25 फरवरी तक शहर के विभिन्न हिस्सों का भ्रमण करेगी। यात्रा की शुरुआत पंडित संतोष झा ने चंदन तिलक लगाकर की। यात्रा में भजन की शुरूआत आचार्य विष्णु शर्मा ने की और उनका साथ संजय मरोदिया एवं चिराग पोद्दार ने दिया। मंदिर के मीडिया प्रभारी नवीन चाचान ने बताया कि यात्रा सूतापट्टी से निकलकर सरैयागंज टावर होते हुए अन्नपूर्णा माता मंदिर पहुंची। मंदिर प्रबंध समिति के अनिल भरतिया एवं सदस्यों ने यात्रा का स्वागत किया। यहां से यात्रा सिकंदरपुर गोशाला होते हुए श्री राणी सती दादी मंदिर दादीधाम पहुंची। यहां मंदिर प्रबंध समिति के सदस्यों ने भव्य स्वागत किया। इसके बाद यात्रा त्रिवेणी ...