रुद्रपुर, अप्रैल 4 -- सितारगंज। वार्ड पांच स्थित श्री शिव शक्ति दुर्गा मंदिर के आठवें वार्षिकोत्सव का शनिवार को भक्तिमय वातावरण में शुभारंभ हुआ। पहले दिन कलश यात्रा और धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए, जिससे पूरा क्षेत्र श्रद्धा और आस्था में डूबा नजर आया। उत्सव की शुरुआत प्रातः गणेश पूजन से हुई, जिसके बाद रुद्राभिषेक संपन्न किया गया। सभासद रवि रस्तोगी व उनकी धर्मपत्नी सरोज रस्तोगी ने पंडित दिनेश भट्ट के सानिध्य में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद मंदिर परिसर से कलश यात्रा निकाली गई। पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं ने खटीमा रोड स्थित मोनी बाबा मंदिर से जल भरकर यात्रा को पुनः मंदिर पहुंचाकर संपन्न किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.