प्रयागराज, मई 4 -- प्रयागराज। श्री शिव मंदिर नेपाली धर्म समाज का द्विवार्षिक चुनाव रविवार को राजापुर में संपन्न हुआ। इस अवसर पर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। मीडिया प्रभारी विजय राज ज्ञवाली के अनुसार प्रेम बहादुर थापा अध्यक्ष, नील बहादुर थापा उपाध्यक्ष, मणि प्रसाद शर्मा कोषाध्यक्ष, कर्ण कुमार राई सचिव,मोहित कुमार श्रेष्ठ उपसचिव, केशव प्रसाद भुसाल ऑडिटर पर निर्वाचित हुए। कार्यकारिणी सदस्य पद छवि लाल खड्का, ओमप्रकाश भट्टराई, नेत्र लाल भंडारी,रेशम राना, किशन बहादुर थापा, सूर्य बहादुर थापा, भवानी शंकर पांडेय और पदम बहादुर राना निर्वाचित हुए। टेकराज न्योपाने और दामोदर भट्टराई को सलाहकार बनाया गया। इस क्रम में महिला शाखा के हुए चुनाव में कल्पना पांडेय को अध्यक्ष, विष्णु भट्टराई उपाध्यक्ष, कमला रानी सचिव, जूना क्षेत्री उपसचिव, सरस्वती थापा कोष...