श्री शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकली रथयात्रा
कोडरमा, जून 23 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। यज्ञ समिति संग्रामडीह के तत्वाधान में श्री श्री 1008 श्री शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा सह रुद्र महायज्ञ को लेकर मंगलवार को यज्ञ स्थल से शोभायात्रा निकाली गई। यह रथ यात्रा रामलखन सिंह कॉलेज स्थित शिव मंदिर, मिटको कॉलोनी, चांदेडीह, अंबाटांड, बीचीपहरी के शिव मंदिरों का भी भ्रमण किया। गाजे बाजे के साथ सुसज्जित वाहनों में शिव पार्वती व अन्य देवी देवताओं के प्रतिमाएं आकर्षण का केंद्र बिंदु रही। यज्ञ समिति के अध्यक्ष रोहन यादव सचिव संतोष यादव संयुक्त मंत्री बाबूलाल यादव कोषाध्यक्ष सुरेंद्र यादव, रंजीत यादव ने बताया कि मंगलवार को कई अनुष्ठान किये गये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.