श्री शिव खाटू श्याम मंदिर में प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा, विशाल भंडारे का आयोजन
शामली, जून 17 -- कस्बे के मौहल्ला खटीकान मौहम्मदीगंज स्थित श्री शिव खाटू श्याम मंदिर में धार्मिक उत्साह और श्रद्धा के वातावरण के बीच विधि-विधान से शिव परिवार, राधा-कृष्ण, हनुमान जी एवं खाटू श्याम बाबा की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न कराई गई। वैदिक मंत्रोच्चार और विद्वान पंडितों पण्डित प्रणव शास्त्री पण्डित सतीश आचार्य आदि के द्वारा आयोजित धार्मिक अनुष्ठानों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के उपरांत मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ प्राप्त किया। पूरे मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था तथा भक्ति गीतों और जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।मंदिर यह भी पढ़ें- खाटू श्याम की प्राण प्रतिष्ठा से पहले निकली गई शोभायात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.