पटना, जनवरी 11 -- गर्दनीबाग के कच्ची तालाब स्थित श्री शिर्डी साईं मंदिर की ओर से रविवार को ठंड से बचाव के लिए जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष प्रो. रणबीर नंदन ने कहा कि सभी मठ-मंदिरों को इसी तरह जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए। धर्म को समाज सेवा से जोड़ने की पहल धार्मिक न्यास पर्षद की ओर से किया जा रहा है। मंदिर के व्यवस्थापक ऋषिकेश रंजन झा उर्फ रून्ना बाबा ने बताया कि श्री शिर्डी साईं मंदिर की ओर से पिछले 10 सालों से लगातार ठंड में कंबल और छठ के समय साड़ी-सूप का वितरण किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.