गिरडीह, मार्च 10 -- पीरटांड़, प्रतिनिधि। सम्मेदशिखर मधुबन में रंग पंचमी के अवसर पर सोमवार को श्री शिखरजी स्वच्छता समिति द्वारा होली महोत्सव का आयोजन किया गया। समिति के बैनर तले गेस्ट हाउस में मधुबनवासियों ने जमकर रंग गुलाल उड़ाये। रंग गुलाल लगाकर एक दूसरे को बधाई भी दी गई। होली के गीतों पर युवाओं ने ठुमका लगाकर खूब मस्ती की। इस दौरान मधुबन मुख्य मार्ग में घूम घूमकर होली खेली गई। दरअसल होली त्योहार पर मधुबन में भारी संख्या में तीर्थयात्रियों का जुटान होता है। जगह जगह आराधना व धार्मिक अनुष्ठान का भी आयोजन होता है। विभिन्न प्रान्तों से मधुबन आने वाले तीर्थयात्री होली के अवसर पर रंग गुलाल से इतर आध्यात्मिक होली मनाते हैं। होली में तीर्थयात्रियों की भीड़ भाड़ व्यापार के दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण है। होली में स्थानीय व्यवसायी अपने रोजी रोजगार में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.