रुद्रपुर, अप्रैल 5 -- रुद्रपुर, संवाददाता। आदर्श इंदिरा बंगाली कॉलोनी वार्ड-35 स्थित श्री श्री शनि देव मंदिर प्रांगण में अष्टम पहर महानाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने शिरकत कर संकीर्तन का आनंद लिया और भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। आयोजकों ने उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। ठुकराल ने कहा कि भक्ति और संकीर्तन से मन को शांति मिलती है और समाज में आपसी भाईचारे की भावना मजबूत होती है। उन्होंने क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संकीर्तन के दौरान विभिन्न कीर्तन मंडलियों ने अपनी भावपूर्ण प्रस्तुतियों से पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इससे उपस्थित श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। देर रात तक भजन-कीर्तन का दौर चलता रहा और श्रद्धालु भक्ति रस में डूबे नजर आए। कार्यक्रम में कार्तिक मंडल, देव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.