रामपुर, मई 5 -- श्री शक्ति पीठ बाला जी दरबार की ओर से दरबार के स्थापना दिवस के अवसर पर मंगलवार रात आठ बजे से सिविल लाइंस स्थित आदर्श कॉलोनी रामलीला मैदान में विशाल संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा। दरबार के मंहत-अध्यक्ष मेघनाथ ने बताया की गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी श्री शक्ति पीठ बाला जी दरबार का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। संकीर्तन में बाहर से आए कलाकार बाबा को अपने भजनों से मनाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...