लातेहार, जनवरी 28 -- लातेहार,प्रतिनिधि। श्री वैष्‍णव दुर्गा मंदिर, लातेहार के 32वें वार्षिकोत्‍सव का तीन दिवसीय कार्यक्रम का बुधवार को कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ। मंदिर परिसर से प्रात: नौ बजे कलश यात्रा निकाली गयी। मौके पर बतौर मुख्‍य यजमान संतोष कुमार (पिंटू) सपत्‍नीक और बतौर मुख्‍य अतिथि पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम मौजूद थे। मौके पर पंडित त्रिभुवन पांडेय व रामेश्‍वर पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्‍चारण किया। कलश यात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ हो कर थाना चौक पहुंची,इसके बाद शहर के मुख्‍य पथ होते हुए काली मंदिर मोड़ पहुंची। इसके बाद कलश यात्रा पुन: मुख्‍य पथ होते हुए मानस पथ पहुंची। जिसके बाद बाइपास चौक होते हुए चटनाही स्थित औरंगा नदी छठ घाट पहुंची। जहां वैदिक मंत्रोच्‍चारण के बीच कलशों मे में जल भरा गया। कलश यात्रा में श्रद्धालुओं ने जय माता दी...