कानपुर, मार्च 19 -- कानपुर। माता श्री वैभव लक्ष्मी मंदिर में गुरुवार को 251 किलो घी की अखंड ज्योति प्रज्वलित की गई। नवरात्र के पहले दिन, भक्तों की भारी संख्या में भीड़, माता के दरबार में दर्शन के लिए उमड़ी। इन सभी भक्तों का मुख्य आकर्षण का केंद्र, माता की 251 किलो घी की अखंड ज्योति रही। नवरात्र के नौ दिन तक लगातार, यह अखंड ज्योति माता के दरबार में प्रज्वलित रहती है और भक्तों का ऐसा विश्वास है कि जो भी भक्त माता की अखंड ज्योति में घी अर्पित करता है, भगवती उनके भंडार सदा भरे रखती हैं। तीन वर्षीय श्रेयांशी जैन का नाम पर्ची में निकला। श्रेयांशी के हाथों माता की अखंड ज्योति प्रज्वलित कराई गई। यहां मंदिर अध्यक्ष आनंद कपूर और उपाध्यक्ष करन रामानुज दास उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...