श्री वेंक्टेश्वरा विवि और एमएमटीटीसी में एमओयू
मेरठ, जुलाई 3 -- मेरठ। श्री वेंक्टेश्वरा विवि और जोधपुर स्थित जय नारायण व्यास विवि के यूजीसी-मालवीय मिशन टीचर्स ट्रेनिंग सेन्टर (एमएमटीटीसी) के बीच गुरुवार को उच्च शिक्षा में शोध, संस्कार एवं नवाचार के लिए एमओयू साइन हुआ। दोनों संस्थान मिलकर एनईपी के अनुरूप उच्च शिक्षा क्षेत्र में कार्यरत शिक्षकों को नई तकनीक एवं नवाचारों का प्रशिक्षण देकर अध्यनरत विद्यार्थियों को वैश्विक उद्यमी के रूप में तैयार करेंगे। इस एमओयू का मुख्य उद्देश्य श्री वेंक्टेश्वर विवि और एमएमटीटीसी के बीच अकादमिक सहयोग स्थापित करना है। दोनों संस्थान शिक्षा, संस्कृति और रिसर्च के क्षेत्रों में आपसी सहयोग को बढ़ावा देंगे। समझौता पत्र का आदान-प्रदान करते हुए वेंक्टेश्वरा विवि के प्रति-कुलाधिपति डॉ.राजीव त्यागी, कुलपति प्रो.कृष्ण कांत दवे एवं एमएमटीटीसी के निदेशक प्रो.राजेश कु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.