मऊ, जनवरी 16 -- दुबारी, हिन्दुस्तान संवाद। मधुबन तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत तिघरा में त्रिदंडी स्वामी तिघरा धाम मंदिर सेवा ट्रस्ट की ओर से पंचदेव मंदिर द्वितीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर श्री विष्णु महायज्ञ का आयोजन किया गया है। महायज्ञ का शुभारम्भ शुक्रवार को गांजे बांजे के साथ निकाली गई कलश यात्रा के साथ हुई। कलश यात्रा को पूर्व विधायक अमरेश चंद पांडेय ने झंडा दिखाकर रवाना किया। इस कलश यात्रा में महिलाएं, कुंवारी कन्याओं ने सिर पर कलश उठाया। कलश यात्रा में श्रद्धालु विष्णु भगवान की जय-जयकार करते हुए चल रहे थे। जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया था। कलश यात्रा तिघरा धाम मंदिर के प्रांगण से शुरू होकर गांव भ्रमण करते हुए गजियापुर चट्टी होते हुए तुर्तीपार सरयू नदी तट पर पहुंचा। यहं सभी कलशधारी महिलाओं ने अपने कलश में नदी का जल भरा। यहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.