घाटशिला, मार्च 30 -- मुसाबनी, संवाददाता। मुसाबनी नंबर-3 स्थित श्री विश्वनाथ मंदिर में जीर्णोद्धार के उपरांत द्वितीय वार्षिक उत्सव रविवार को श्रद्धा, भक्ति और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में पूजा-अर्चना, सामूहिक रुद्राभिषेक एवं भक्ति कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिससे पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम के तहत दो पालियों में 51 जोड़ों द्वारा बाबा (पार्थिव शिवलिंग) का विधि-विधान से पूजन एवं रुद्राभिषेक किया गया। इसके बाद दोपहर 2 बजे बाबा का भव्य श्रृंगार एवं आरती संपन्न हुई तथा श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। मंदिर परिसर में फूलों की पंखुड़ियों से बाबा का आकर्षक एवं अलौकिक दरबार सजाया गया था, जिसे देखकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। गंगा की मिट्टी से बने पार्थिव शिवलिंग पर एक साथ बैठे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.