वाराणसी, जून 6 -- वाराणसी। केदार घाट स्थित श्रीविद्या मठ के हनुमान मंदिर से चांदी का हार, पीतल का लोटा आदि चोरी में भेलूपुर पुलिस में एक चोर और दो सर्राफ को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को रत्नाकर पार्क के पास से एक चोर को पकड़ा, जिनकी निशानदेही पर दो सर्राफ गिरफ्तार हुए। अस्सी चौकी प्रभारी नवीन चतुर्वेदी ने बताया कि श्री विद्यामठ स्थित मंदिर से चोरी में बीते 26 अप्रैल को केस दर्ज कराया गया था। प्रकरण में गिरफ्तार आरोपियों में साकेत नगर निवासी राजू खान, सराय नंदन खोजवां निवासी संतोष वर्मा और महमूरगंज के रानीपुर का ध्रुव वर्मा है। आरोपियों के पास से चोरी के कुछ सामान और 1500 रुपये बरामद किया गया है। यह भी पढ़ें- घर में हुई चोरी मामले का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार यह भी पढ़ें- चोरी की पांच बाइक के साथ तीन गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान ...