संभल, जून 29 -- श्री वार्ष्णेय युवा समूह के तत्वाधान में सोमवार को बैठक का आयोजन किया गया। जिस पर संगठन के पदाधिकारी ने इस वर्ष होने वाले 32वे मेधावी सम्मान समारोह के रणनीति तैयार की। गणेश कॉलोनी समूह संरक्षक मुकेश वार्ष्णेय के आवाज पर संगठन की बैठक सोमवार को आयोजित की गई। जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि संगठन के 32वे मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन 20 सितंबर को श्री बारहसैनी सेवा सदन में किया जाएगा। जिसमें हाई स्कूल, इंटरमीडिएट सहित अन्य क्षेत्रों में टॉप करने वाले समाज के छात्र छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। बैठक में सौरभ वार्ष्णेय, प्रशांत गुप्ता, अंकित वार्ष्णेय, राहुल वार्ष्णेय, गोविंद वार्ष्णेय, अंकुर गुप्ता, पीयूष वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- श्री वार्ष्णेय युवा समूह करेगा मेधावियों ...