संभल, अप्रैल 6 -- श्री वार्ष्णेय नवयुवक संघ की बैठक रविवार को आयोजित की गई। जिसमें निवर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल पूर्ण होने पर नई टीम का सर्वसम्मति से चुनाव किया गया। बैठक में संगठन की मजबूती और भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की शुरुआत में निवर्तमान प्रधान विवेक चौधरी, महामंत्री निर्झर गुप्ता और कोषाध्यक्ष मयंक वार्ष्णेय ने अपना कार्यकाल सफलतापूर्वक पूरा होने की घोषणा की। इसके बाद लोकतांत्रिक परंपराओं का पालन करते हुए पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों की सहमति और विचार-विमर्श के बाद वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। मयंक वार्ष्णेय प्रधान, नितिन कोषाध्यक्ष, चिराग वार्ष्णेय फैंसी महामंत्री चुने गए। निवर्तमान पदाधिकारियों ने हर्षोल्लास के साथ नवनियुक्त पदाधिकारियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.