मुजफ्फरपुर, अप्रैल 9 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मनियारी थाना क्षेत्र के मधौल गांव में सात अप्रैल से चल रहे नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में श्रद्धालुओं भी भीड़ उमड़ रही है। सुबह में हवन यज्ञ और शाम में धूप जलाकर लोग आशीर्वाद लेने पहुंच रहे हैं। महायज्ञ आदित्य नारायण आचार्य दुधिया जी महाराज के नेतृत्व में हो रहा है। यहां 41 देवी देवताओं की प्रतिमा और पोखर में लक्ष्मी नारायण जी की प्रतिमा लोगों को आकर्षित कर रही है। वृंदावन से आए रासलीला कलाकार प्रतिदिन शाम में रासलीला की प्रस्तुति कर रहे हैं। दोपहर से शाम तक वाराणसी के आचार्य झांकी के साथ कथा का श्रवण करा रहे हैं। 15 अप्रैल को महायज्ञ की पूर्णाहुति होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.