देवरिया, फरवरी 17 -- बरियारपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दूसरे दिन सोमवार को भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा परिसर "हरि नाम" के जयघोष से गुंजायमान हो उठा। द्वितीय दिवस पर श्रीमद् भागवत कथा की अमृत वर्षा कथा व्यास पूज्य लक्ष्मी प्रिया जी (अयोध्या धाम) द्वारा की गई। कथा के दौरान उन्होंने भक्ति, धर्म और सत्कर्मों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धालुओं को जीवन में मर्यादा और सदाचार अपनाने का संदेश दिया। उनकी मधुर वाणी और भावपूर्ण व्याख्या से श्रोता मंत्रमुग्ध हो उठे। कई श्रद्धालुओं की आंखें भक्ति भाव से नम हो गईं। शाम होते ही वातावरण और भी भक्तिमय हो गया जब भजन संध्या का शुभारंभ हुआ। भागल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.