देवरिया, फरवरी 16 -- भटनी(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। रविवार को बनकटा शिव से श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं विग्रह प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के पावन अवसर पर दिव्य एवं भव्य कलश यात्रा निकाली गई। श्रद्धा, भक्ति और सनातन संस्कारों से ओत-प्रोत यह शोभायात्रा क्षेत्र में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करती हुई आगे बढ़ी। सिर पर मंगल कलश धारण किए कन्याओं की अनुशासित पंक्तियाँ, हाथी-घोड़ों की गरिमामयी उपस्थिति, ढोल-नगाड़ों एवं डीजे की भक्तिमय ध्वनि के साथ यात्रा बनकटा शिव से प्रारंभ होकर टेघरा और सलहपुर होते हुए बनकटा स्थित यज्ञस्थल तक पहुँची। मार्ग में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया। पूरा वातावरण 'हरि नाम' और 'जय श्री लक्ष्मी नारायण' के उद्घोष से गुंजायमान रहा। इस पावन अवसर पर क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र चौरसिया सहित हजारों की संख्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.