सासाराम, अप्रैल 20 -- दिनारा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के पंजरी गांव में आयोजित छह दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ सह हनुमत प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सोमवार को जलयात्रा निकाली गई। लक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वामी जी महाराज के सानिध्य में गाजे-बाजे के साथ निकली जलयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के साथ विधायक सह आरएलएम प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह शामिल हुए। यज्ञ समिति अध्यक्ष अखिलेश कुमार मुख्य यजमान की भूमिका में दिखे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...