श्री लक्ष्मी गणपति मंदिर में होगा भव्य लक्ष पासुपु-कुमकुम पूजन
जमशेदपुर, अगस्त 11 -- जमशेदपुर। आंध्र समिति (ईस्ट ज़ोन), बिरसानगर, जमशेदपुर के तत्वावधान में संचालित श्री लक्ष्मी गणपति मंदिर में दक्षिण भारतीय श्रावण मास के पावन अवसर पर 23 अगस्त रविवार को भव्य लक्ष पासुपु-कुमकुम पूजन का आयोजन किया जाएगा। संस्था की ओर से इस विशेष धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन पहली बार किया जा रहा है।इस पावन धार्मिक अनुष्ठान में हिंदू समुदाय की कोई भी सुहागिन महिला श्रद्धापूर्वक भाग ले सकती हैं। इस धार्मिक आयोजन में आंध्र समिति की लगभग 100 महिला सदस्य सामूहिक रूप से एक लाख हल्दी की गांठों के साथ भगवान श्री लक्ष्मी गणपति की विशेष पूजा-अर्चना करेंगी।दक्षिण भारतीय परंपरा में श्रावण मास के दौरान आयोजित होने वाले इस पूजन का विशेष धार्मिक महत्व है। यह अनुष्ठान सुख-समृद्धि, अखंड सौभाग्य, परिवार की खुशहाली एवं मंगलकामना के लिए किया ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.